छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय (Universities in Chhattisgarh)

 छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय (University in Chhattisgarh)

University in Chhattisgarh


वह संस्था जहां स्कूली शिक्षा के बाद विभिन्न विषयों की उच्च शिक्षा दी जाती है, उसे विश्वविद्यालय कहते है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत अनेक महाविद्यालय आते है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों द्वारा उच्च शिक्षा दी जा रही हैं। जहां प्रतिवर्ष लाखों युवा अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर है। तो जाइए जानते है, छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों के बारे में -

01. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ -

Indira Kala Sangit Vishwavidyalaya, Khairagarh

 

  • खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में स्थित 
  • स्थापना 14 अक्टूबर 1956 
  • छत्तीसगढ़ राज्य का पहला विश्वविद्यालय
  • कला एवं संगीत के क्षेत्र में यह एशिया का पहला विश्वविद्यालय
  • खैरागढ़ रियासत के 24वें राजा विरेन्द्र बहादुर सिंह तथा रानी पद्मावती देवी की पुत्री राजकुमारी इंदिरा की स्मृति में विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • कला एवं संगीत के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल 


02. पंड़ित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर - 

Pt. Ravishankar Shukla University, Raipur
  • रायपुर जिले में स्थित
  • स्थापना 01 मई 1964 
  • सामान्य शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय
  • मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण  
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल

03. गुरूघासी दास विश्वविद्यालय, बिलासपुर - 

Guru Ghasidas Vishwavidyalaya, Bilaspur

  • बिलासपुर जिले में स्थित 
  • राज्य का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय
  • स्थापना 16 जून 1983 
  • 17वीं सदी के महान संघ एवं समाज सुधारक गुरूघासी दास के नाम पर  विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • 2009 में विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा 
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का केन्द्रीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाध्यक्ष (विजिटर) भारत के राष्ट्रपति 


04. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर - 

Indira Gandhi Agricultural University Raipur

  • रायपुर जिले में स्थित 
  • स्थापना 20 जनवरी 1987 
  • कृषि शिक्षा के क्षेत्र में देश का 26वां और राज्य पहला विश्वविद्यालय  
  • भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम पर विश्वविद्यालय  का नामकरण 
  • कृषि शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय  
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


05. हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय , रायपुर - 

Hidayatullah National Law University, Raipur


  • रायपुर जिले में स्थित
  • स्थापना 2003
  • कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में देश का छठवां संस्थान 
  • देश के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद हिदायतुल्लाह के नाम पर विश्वविद्यालय  का नामकरण 
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा विश्वविद्यालय  को मान्यता प्राप्त 
  • छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के मुख्य न्यायाधीश 


06. पंड़ित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय  छत्तीसगढ़ बिलासपुर -

Pandit Sunderlal Sharma (Open) University Chhattisgarh Bilaspur


  • बिलासपुर जिले में स्थित
  • स्थापना 24 जनवरी 2005
  • छत्तीसगढ़ का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय  
  • छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुन्दरलाल शर्मा के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


07. कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर -

Kushabhau Thakre Journalism and Mass Communication University, Raipur


  • रायपुर जिले में स्थित
  • स्थापना 16 अप्रैल 2005 
  • प्रदेश का एकमात्र एवं देश का दूसरा पत्रकारिता विश्वविद्यालय 
  • भारतीय राजनेता कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • पत्रकारिता शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


08. छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय  नेवई-दुर्ग -

Chhattisgarh Swami Vivekananda Technical University Newai-Durg



  • दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित 
  • स्थापना 30 जुलाई 2005 
  • राज्य का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय 
  • विश्वविद्यालय  का संबंध राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों से
  • वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के नाम पर विश्वविद्यालय  का नामरकण 
  • तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय  है। 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


09. शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर - 

Shaheed Mahendra Karma University Bastar, Jagdalpur


  • बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में स्थित 
  • स्थापना 2 सितम्बर 2008 
  • बस्तर टाइगर के नाम से प्रसिद्ध राजनेता शहीद महेन्द्र कर्मा के नाम 25 मई 2021 को विश्वविद्यालय  का नामकरण 
  • पूर्व नाम बस्तर विश्वविद्यालय  के नाम 
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


10. संत गहिरागुरू विश्वविद्यालय  सरगुजा, अंबिकापुर - 

Sant Gahiraguru University Surguja, Ambikapur


  • सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में स्थित 
  • स्थापना 2 सितम्बर 2008 
  • सनातन धर्म सन्त समाज के संस्थापक महान संत रामेश्वर गहिरा गुरूजी के नाम पर 2016 में विश्वविद्यालय  का नामकरण
  • पूर्व नाम सरगुजा विश्वविद्यालय  
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय  
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


11. पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय  नवा रायपुर - 

Pandit Deendayal Upadhyay Memorial Health Sciences and AYUSH University, Nava Raipur


  • रायपुर जिला (नवा रायपुर ) में स्थित 
  • स्थापना 16 सितम्बर 2008 को 
  • राज्य का एक मात्र चिकित्सा विश्वविद्यालय 
  • राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय से संबंध 
  • 2016 में साहित्यकार एवं राजनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर विश्वविद्यालय  के नामकरण
  • पूर्व नाम छत्तीसगढ़ आयुष एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय 
  • स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय  
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


12. अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय  बिलासपुर - 

Atal Bihari Vajpayee University Bilaspur


  • बिलासपुर जिले में स्थित
  • स्थापना जून 2012 
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 2018 में विश्वविद्यालय  का नामकरण 
  • पूर्व नाम बिलासपुर विश्वविद्यालय  
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


13. दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा-दुर्ग 

Dao Shri Vasudev Chandrakar Kamdhenu University Anjora-Durg


  • दुर्ग जिले के अंजोरा में स्थित
  • स्थापना 11 अप्रैल 2012 
  • 2020 में स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • पूर्व नाम छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय  
  • पशु चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय  रायपुर से पृथक होकर बना
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


14. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर- 

Dr. Shyamaprasad Mukherjee International Institute of Information Technology Nava Raipur


  • रायपुर जिला (नवा रायपुर ) में स्थित 
  • स्थापना 2015
  • महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर संस्था का नामकरण 
  • छत्तीसगढ़ सरकार और एनटीपीसी लिमिटेड का एक संयुक्त उद्यम 
  • सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


15. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग - 

Hemchand Yadav University Durg


  • दुर्ग में स्थित 
  • स्थापना 2015 
  • 2018 में पूर्व मंत्री हेमचंद यादव के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण
  • पूर्व नाम दुर्ग विश्वविद्यालय  
  • पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के विभाजन के बाद अस्तित्व में आया 
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


16. महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय पाटन-दुर्ग -

Mahatma Gandhi University of Horticulture and Forestry, Patan-Durg


  • दुर्ग जिले के सांकरा-पाटन में स्थित
  • स्थापना 26 मार्च 2020 
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण 
  • उद्यानिकी एवं वानिकी शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


17. शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय  रायगढ़ - 

Shaheed Nandkumar Patel University Raigarh


  • रायगढ़ जिले में स्थित
  • स्थापना 25 नवम्बर 2020
  • झीरम घाटी हमले में शहीद हुए पूर्व मंत्री नंदकुमार पटेल के नाम पर के नाम पर विश्वविद्यालय  का नामकरण 
  • उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राजकीय विश्वविद्यालय 
  • कुलाधिपति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल


छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालय  -



01. डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय , कोटा, बिलासपुर - (03-11-2006)

02. मैट्स विश्वविद्यालय , आरंग, रायपुर - (03-11-2006)

03. कलिंगा विश्वविद्यालय , कोटनी, नवा रायपुर - (24-03-2011)

04. आई.सी.एफ.ए.आई. (ICFAI) विश्वविद्यालय , रायपुर - (24-03-2011)

05. आई.टी.एम. (ITM) विश्वविद्यालय , उपरवारा, नवा रायपुर - (03-02-2012)

06. एमिटी (AMITY) विश्वविद्यालय , मांठ, रायपुर- (21-08-2014)

07. ओपी जिंदल विश्वविद्यालय , रायगढ़ - (21-08-2014)

08. आई.एस.बी.एम. (ISBM) विश्वविद्यालय , छुरा, गरियाबंद - (09-09-2016)

09. ए.ए.एफ.टी. (AAFT) यूनिवर्सिटी ऑफ मिडिया एण्ड आर्टस, रायपुर - (17-04-2018)

10. श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय , माना, रायपुर - (17-04-2018)

11. महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी, बिलासपुर - (17-04-2018)

12. के.के. मोदी विश्वविद्यालय , ग्राम-महमरा, दुर्ग (08-08-2018)

13. देव संस्कृति विश्वविद्यालय , ग्राम-सांकरा, दुर्ग (2018)

14. श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जुनवानी, भिलाई, दुर्ग (09-06-2020)

15. भारती विश्वविद्यालय , ग्राम-चंदखुरी, दुर्ग - (27-08-2021)






EmoticonEmoticon