Kishor Sahu Award - किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं किशोर साहू सम्मान

Tags

किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं किशोर साहू सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा श्री श्याम बेनेगल को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं
श्री मनोज वर्मा को किशोर साहू सम्मान प्रदान किया गया
             
             हिन्दी सिनेमा के बेमिसाल शख्सियत और छत्तीसगढ़ से सीधा ताल्लुख रखने वाले स्वर्गीय श्री किशोर साहू जी का जन्म 22 अक्टूबर 1915 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था। जन्म के 100 साल पूरे होने पर 22 और 23 अक्टूबर 2016 को राजनांदगांव जिले के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में किशोर साहू जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया है। किशोर साहू जन्मशताब्दी समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा इस महान फिल्मकार की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
             संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 24 मार्च 2018 को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण एवं किशोर साहू सम्मान की घोषणा की गई। 4 मई 2018 को राजनांदगांव के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक श्री श्याम बेनेगल को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण से सम्मानित किया। साथ ही उन्हंे राष्ट्रीय अलंकरण में प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ी सिनेमा के क्षेत्र में लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए रायपुर के श्री मनोज वर्मा को किशोर साहू सम्मान से नवाजा गया। उन्हें राज्य अलंकरण में प्रशस्ति पत्र एवं 2 लाख रूपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। 
             श्री श्याम बेनेगल को भारत सरकार द्वारा 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें 2007 में भारतीय सिनेमा के सर्वाेच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी दिया जा चुका है। श्री मनोज वर्मा के निर्देशन में संजीव बख्शी के उपन्यास भूलन कांदा पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज को पहली बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। किशोर साहू सम्मान की ज्यूरी में बॉलीवुड के राइटर अशोक मिश्र, फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु, एक्टर रघुबीर यादव और बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर जयंत देशमुख शामिल थे।




EmoticonEmoticon